Samsung Galaxy A20 and Galaxy A30 को एक बार फिर मिला प्राइज कट, जानें नई कीमत

Samsung ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A20 और Samsung Galaxy A30 की कीमत में कटौती की घोषणा की है। ...


नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A20 और Samsung Galaxy A30 की कीमत में कटौती की घोषणा की है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके दोनों डिवाइसेज बाजार में प्रतिस्पर्धिक रहे। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A20 अब Rs 1000 की कटौती के बाद Rs 10,490 में बिक रहा है। वहीं, Samsung Galaxy A30 Rs 1500 की कटौती के बाद Rs 13,990 में मिल रहा है।
यह प्राइज ड्राप ऑफलाइन स्टोर्स पर तो मिलना शुरू हो गया है, लेकिन सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और Amazon India पर अभी तक प्राइज अपडेट नहीं हुए हैं। यह जानकारी 91Mobiles पर स्पॉट की गई थी। आपको बता दें, इन डिवाइसेज पर मिलने वला यह पहला प्राइज ड्राप नहीं है। पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने दोनों डिवाइसेज की कीमत में Rs 1500 की कटौती हुई थी।

Samsung Galaxy A20 के फीचर्स: इसमें 6.4 इंच का एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Exynos 7884 एसओसी (सिस्टम ऑन चिप) प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन को 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की इंटरनल मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.9 है। वहीं, सेकेंडरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Comments

Popular posts from this blog

सावधान! WhatsApp पर ज्यादा मैसेज करने वालों पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

Xiaomi Mi 9T: 4000mAh बैटरी और 20MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ फोन लॉन्च

Google Pixel 4 दिखने में होगा ऐसा, आधिकारिक तस्वीर जारी