Xiaomi Mi 9T: 4000mAh बैटरी और 20MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ फोन लॉन्च
Xiaomi ने स्पेन में एक इवेंट के दौरान Mi 9T को ग्लोबल बाजार के लिए लॉन्च कर दिया है।... नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने स्पेन में एक इवेंट के दौरान Mi 9T को ग्लोबल बाजार के लिए लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ-साथ कंपनी ने यूरोपियन बाजार में Mi Smart Band 4, Mi Electric Scooter Pro और Mi True Wireless Earphones भी पेश किए। जानते हैं स्मार्टफोन की कीमत और अन्य डिटेल्स: Mi 9T की स्पेसिफिकेशन्स: Mi 9T में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह क्रिस्टल 2.5D और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 SoC के साथ एड्रेनो 618 GPU मौजूद है। डिवाइस 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ आती है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए Mi 9T में गेम टर्बो 2.0 भी दिया गया है। फोटोग्राफी डिपार्टमेंट के मामले में, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड 13MP सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा से 2x ऑप्टिकल जूम और 10x डिजिटल जूम पिक्चर्स ली जा ...