Posts

Xiaomi Mi 9T: 4000mAh बैटरी और 20MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ फोन लॉन्च

Image
Xiaomi ने स्पेन में एक इवेंट के दौरान Mi 9T को ग्लोबल बाजार के लिए लॉन्च कर दिया है।... नई दिल्ली, टेक डेस्क।  Xiaomi ने स्पेन में एक इवेंट के दौरान Mi 9T को ग्लोबल बाजार के लिए लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ-साथ कंपनी ने यूरोपियन बाजार में Mi Smart Band 4, Mi Electric Scooter Pro और Mi True Wireless Earphones भी पेश किए। जानते हैं स्मार्टफोन की कीमत और अन्य डिटेल्स: Mi 9T की स्पेसिफिकेशन्स:  Mi 9T में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह क्रिस्टल 2.5D और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 SoC के साथ एड्रेनो 618 GPU मौजूद है। डिवाइस 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ आती है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए Mi 9T में गेम टर्बो 2.0 भी दिया गया है। फोटोग्राफी डिपार्टमेंट के मामले में,  फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड 13MP सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा से 2x ऑप्टिकल जूम और 10x डिजिटल जूम पिक्चर्स ली जा ...

Samsung Galaxy A20 and Galaxy A30 को एक बार फिर मिला प्राइज कट, जानें नई कीमत

Image
Samsung ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A20 और Samsung Galaxy A30 की कीमत में कटौती की घोषणा की है। ... नई दिल्ली, टेक डेस्क।  Samsung ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A20 और Samsung Galaxy A30 की कीमत में कटौती की घोषणा की है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके दोनों डिवाइसेज बाजार में प्रतिस्पर्धिक रहे। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A20 अब Rs 1000 की कटौती के बाद Rs 10,490 में बिक रहा है। वहीं, Samsung Galaxy A30 Rs 1500 की कटौती के बाद Rs 13,990 में मिल रहा है। यह प्राइज ड्राप ऑफलाइन स्टोर्स पर तो मिलना शुरू हो गया है, लेकिन सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और Amazon India पर अभी तक प्राइज अपडेट नहीं हुए हैं। यह जानकारी 91Mobiles पर स्पॉट की गई थी। आपको बता दें, इन डिवाइसेज पर मिलने वला यह पहला प्राइज ड्राप नहीं है। पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने दोनों डिवाइसेज की कीमत में Rs 1500 की कटौती हुई थी। Samsung Galaxy A20 के फीचर्स:  इसमें 6.4 इंच का एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ...

Google Pixel 4 दिखने में होगा ऐसा, आधिकारिक तस्वीर जारी

Image
ख़ास बातें     • MADE  by Google अकाउंट से दारी की गई है           Pixel 4 की तस्वीर • आधिकारिक तस्वीर से मिली Pixel 4 के बैक पैनल की झलक • ऐप्पल ट्रू टोन जैसा डिस्प्ले अनुभव मिल सकता है गूगल पिक्सल 4 में Google Pixel 4 के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसकी आधिकारिक तस्वीर को जारी कर दिया गया है। Google ने हाल ही में ट्वीट करके आगामी Pixel 4 की एक तस्वीर को साझा किया है। Google Pixel 4 की सामने आई तस्वीर से फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है। Google द्वारा साझा की गई तस्वीर वैसी ही है जैसे कुछ समय पहले रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से बनी तस्वीर सामने आई थी। गौर करने वाली बात यह है कि Pixel 4 का डिज़ाइन पिछले गूगल फोन की तुलना में थोड़ा अलग है। अन्य लीक से इस बात का संकेत मिला था कि Google Pixel 4 में जेस्चर कंट्रोल और ऐप्पल ट्रू टोन जैसा डिस्प्ले अनुभव मिल सकता है। Google Pixel 4 की सामने आई  आधिकारिक तस्वीर  में फोन के पिछले हिस्से में चौकोर कैमरा दिखाई दे रहा है जिसमें दो सेंसर और एलईडी फ्लैश को जगह मिली है। तीसरा...

गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए ये हैं 5 दमदार लैपटॉप

Image
यह सभी लैपटॉप प्रोग्रामिंग के लिए भी अच्छे हैं. गेम खेलने के शौकीन लोगों की अपनी अलग ही दुनिया होती है. जब वो गेम खेलते हैं तो आसपास की दुनिया में क्या हो रहा है इन सब चीजों में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं होती है. अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और गेम खेलते हुए अक्सर आपका लैपटॉप हैंग करता है तो जल्द से जल्द उसे बदलने की सोचें. ऐसा लैपटॉप खरीदें जो गेमिंग को ध्यान में रखकर बना हो और ज्यादा कंटेंट से हैंग न हो. आइए जानते हैं ऐसे 5 लैपटॉप के बारे में जो गेमिंग के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं और आपकी जेब पर भी बोझ नहीं डालेंगे. Lenovo Ideapad 330 Lenovo Ideapad 330 एक सॉलिड लैपटॉप है जिसमें अच्छा हार्डवेयर और डिस्प्ले है. इसमें 7 जेनरेशन प्रोसेसर, 4GB RAM और 16GB की ऑप्टेन मेमोरी है जो इसे मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है. इसमें AMD Radeon 530 का ग्राफिक्स कार्ड है जिसमें 2 GB की डेडिकेटेड मेमोरी है. यह गेमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है और ये वीडियो एडिटिंग और प्रोग्रामिंग के काम भी आता है. Lenovo Ideapad 330 लैपटॉप की कीमत 37,990 रुपये है. Acer Nitro 5 The...

सावधान! WhatsApp पर ज्यादा मैसेज करने वालों पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

Image
वॉट्सऐप ( WhatsApp ) ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फेक न्यूज पर लगाम कसने के लिए एक नया कदम उठाया है. वॉट्सऐप अब उन यूजर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी, जो बहुत ज्यादा मैसेज भेजते हैं यानी बल्क मैसेजिंग या ऑटोमेटेड मैसेजिंग करते हैं. यह बात कंपनी ने एक अपडेट में कही है. वॉट्सऐप अपने सर्विस टर्म्स का उल्लंघन करने वाले यूजर्स को बैन भी कर सकती है. वॉट्सऐप के FAQ सेक्शन में किए गए अपडेट के मुताबिक, कंपनी 7 दिसंबर 2019 से ऐसे किसी भी यूजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है, जो इस प्लेटफॉर्म के जरिए गलत बातें, अफवाहें फैलाने या गलत कामों में शामिल हैं या दूसरों की इसमें मदद करते हैं. यह कंपनी के सर्विस टर्म का उल्लंघन है. इस उल्लंघन के तहत बल्क या ऑटोमेटेड मैसेजिंग या नॉन पर्सनल यूज के मैसेज भी आते हैं. वॉट्सऐप पेज पर ‘unauthorised usage of WhatsApp’ टाइटल के तहत मौजूद इस नए अपडेट में कहा गया है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म का प्राइवेट नेचर बेहतर बनाने के लिए और यूजर्स को सेफ रखने के लिए प्रति​बद्ध है. प्राइवेट मैसेजिंग के लिए है वॉट्सऐप वॉट्सऐप ने एक बार फिर दोहराया है कि इसका प्...

स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro

Image
ख़ास बातें • Vivo Z1 Pro के बारे में पूरे दिन बैटरी लाइफ देने का दावा है • Vivo पहली बार इन डिस्प्ले फ्रंट कैमरा तकनीक का करेगी इस्तेमाल • Vivo Z1 Pro के बारे में स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा है Vivo India ने बुधवार को ऐलान किया कि वह अपने अगले स्मार्टफोन Vivo Z1 Pro को Flipkart के साथ साझेदारी में लॉन्च करेगी। फिलहाल, लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। यह तय है कि इंतज़ार लंबा नहीं होगा। अभी तक Vivo Z1 Pro को किसी भी मार्केट में नहीं उतारा गया है, भारत पहला मार्केट होगा। कंपनी ने यह पुष्टि कर दी है कि वीवो ज़ेड1 प्रो भारत में पेश किए जाने वाला कंपनी की ज़ेड सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा। यह Vivo का ऑनलाइन केंद्रित स्मार्टफोन भी होगा और इसे युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। Vivo Z1 Pro की अहम खासियतों का टीज़र भी कंपनी द्वारा जारी किया गया है। यह इन-डिस्प्ले कैमरा टेक के साथ आएगा। संभवतः कंपनी होल-पंच डिज़ाइन की ओर इशारा दे रही है। अन्य खासियतों की बात करें तो Vivo Z1 Pro के बारे में स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा है। ऐसा कैसे संभव होगा? यह नहीं बताया गया ह...

Oppo Reno, Realme 3 Pro, Nokia 8.1: स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन

Oppo Reno, Realme 3 Pro, Nokia 8.1: आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि भारत में ऐसे कौन-कौन से स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जो स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हैं।                          खास बातें • Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है • 4,045 एमएएच की बैटरी है Realme 3 Pro में • Oppo R17 Pro में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि भारत में ऐसे कौन-कौन से स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जो स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हैं। भारतीय मार्केट में Oppo, Nokia और ओप्पो के सब-ब्रांड Realme के ऐसे स्मार्टफोन हैं जो स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ लॉन्च किए गए हैं, आज हम आपको इसी विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे। आइए तो अब इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से आपको जानकारी देते हैं। Oppo Reno हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने पिछले महीने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno को...